मेरठ, अप्रैल 11 -- परतापुर थाना क्षेत्र के पंचवटी एन्क्लेव के पास शुक्रवार को झाड़ियों में एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सूरज भान (75 वर्ष), निवासी हवाई पट्टी कॉलोनी के रूप में हुई है। वह किराये के मकान में रह रहे थे। मृतक के बेटे जितेंद्र ने बताया कि उनके पिता काफी समय से बीमार थे और दौरे भी पड़ते थे। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला का कहना है कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...