मेरठ, अप्रैल 12 -- गांव नगला ताशी डिवाइडर रोड स्थित सनातन धर्म अकादमी के ग्राउंड पर रविवार को मोहनलाल कपूर मेमोरियल अंडर 16 स्कूल प्रथम प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ, फाइनल मुकाबले मे पंचवटी एकेडमी मेरठ व विष्णु भगवान स्कूल इलाहाबाद के बीच खेला गया। पंचवटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 178 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। उमंग यादव 72 और गर्व पुंडीर ने 57 रनों की शानदार अर्धशतकिय पारी खेली। जबकि विष्णु के गेंदबाज अवनीश व वंश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विष्णु स्कूल की टीम 15.1 में मात्र 54 रनों पर सिमट गई। कार्तिक ने 16 रन बनाए। बाकी कोई खिलाड़ी 10 का आंकड़ा पार भी नहीं कर सका। पंचवटी अकादमी के गेंदबाज हर्ष राणा ने चार विकेट चटकाए, आर्यन आर्या आर्यन चपराना वंश सेन ने दो-दो विकेट लिए। पंचवटी अक...