गोरखपुर, जुलाई 11 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। 30 हजार रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर पंक्चर बनाने वाले एक युवक के आधार कार्ड और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर उसके नाम से फर्जी कंपनी खोल कर 100 करोड़ रुपये का कारोबार किया गया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब वाराणसी से सीजीएसटी का समन युवक के घर पहुंचा। समन में उसके नाम पर 28 करोड़ रुपये के सीजीएसटी देयता का उल्लेख था। एसएसपी के निर्देश पर एम्स थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एम्स थाना क्षेत्र के रामपुर 15 मील निवासी राज प्रजापति ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह पंक्चर बनाकर परिवार चलाता है। कुछ समय पहले बहन की शादी के लिए गांव के अमित गुप्ता से संपर्क हुआ था। अमित ने 30 हजार रुपये का लोन दिलाने के लिए उसका आधार व पैन कार्ड, फोटो और अन्य द...