बरेली, फरवरी 1 -- बहेड़ी, संवाददाता। पंचर जोड़ने की दुकान चलाने वाला एक युवक उत्तराखंड के किच्छा में हेरोइन के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने उससे एक किलो हेरोइन बरामद की है। बरामद हीरोइन की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। उत्तराखंड पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। उत्तराखंड में एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स यूनिट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने बहेड़ी निवासी शहनवाज उर्फ मामू को 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। युवक की पास से बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शहनवाज उर्फ मामू कुमाऊं क्षेत्र में हेरोइन का बड़ा सप्लायर है और वह लंबे समय से नशा तस्करी का नेटवर्क को संचालित कर रहा है। गोपन...