पंचरत्न के मनाल ने नीट में पाई सफलता,गांव में खुशी का माहौल
मधुबनी, जुलाई 18 -- बासोपट्टी। बासोपट्टी प्रखंड के पंचरत्न गांव निवासी रौशन कुमार शर्मा के पुत्र मनाल शर्मा ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मनाल ने पटना में रहकर अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और नियमित तैयारी के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय दादा अनिरुद्ध शर्मा, माता अवंतिका शर्मा, परिवार के अन्य सदस्यों तथा अपने शिक्षकों को दिया। मनाल ने बताया कि उनका लक्ष्य एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई पूरी कर एक कुशल डॉक्टर बनना और समाज की सेवा करना है। पिता रौशन कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चों को सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है तथा अभिभावकों और शिक्षकों की संयुक्त भूमिका उन्हें लक्ष्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण होती है। यह भी पढ़ें- दवा का दुकान चलाने वाले के बेटे ने प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.