हापुड़, मार्च 11 -- बहादुरगढ़ के महाराजा अग्रसेन सरस्वती शिशु मंदिर में पंचम कक्षा के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कक्षा चार के भैया-बहनों ने मिलकर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को फूलों से सजाया गया और विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में उन्हें अच्छे संस्कारों की शिक्षा मिली। भोजन से पहले भोजन मंत्र का उच्चारण करने की प्रेरणा और अनुशासन के साथ जीवन जीने की सीख यहां प्राप्त हुई। छात्र-छात्राओं ने कहा कि विद्यालय का वातावरण हमेशा सकारात्मक और तनावमुक्त रहा, जहां आचार्य और आचार्य दीदियों ने उन्हें हर कार्य सहज तरीके से करना सिखाया। इस दौरान बहन झलक ने प्रेरणा की यह घड़ी गीत प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर उपस्थित सभी लोग भावुक हो उठे। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.