पिथौरागढ़, अप्रैल 24 -- प्रमोद दिगारी, डीडीहाट। ननपापों के पंचम्वाण देवता के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ। शुक्रवार को मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान मंदिर में सुबह से ही दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कन्याल ने बताया कि गुरुवार देर रात तक मंदिर में भजन व जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें कई श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। कहा भक्तों के सहयोग से मंदिर को काफी भव्य स्वरुप दिया गया है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल ने कहा कि मंदिर के नवनिर्माण से निश्चित तौर पर क्षेत्र मे आस्था व श्रद्धा को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.