धनबाद, जनवरी 23 -- धनबाद, वरीय संवाददाता श्री पंचमूर्ति मंदिर प्रीत विहार कॉलोनी जेसी मलिक रोड में अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ भक्ति पूर्वक किया गया। इसके पूर्व मंदिर के पुजारी गौतम त्रिवेदी ने विधि विधान पूजन कर पाठ प्रारंभ कराया। इसके बाद हनुमान चालीसा पाठ एवं मंगल आरती की गई। भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे। सभी को सुख, शांति एवं संतुष्टि मिले एवं भगवान सभी के मनोकामना पूर्ण करें। सुंदरकांड में पाठ में भाग लेने वाले सत्येंद्र मिश्रा, प्रो. विजय कुमार, सुधीर राम, मुकेश सिंह, सुभाष पटेल, नेहा सिंह, नीता गुप्ता, अंजू मिश्रा, अंजू गुप्ता, रूबी सिंह, निर्मला देवी, रानी...