जहानाबाद, मार्च 7 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। पुरानी अरवल स्थित पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति स्थापना को लेकर कलशयात्रा निकाली गयी। कलश शोभायात्रा अहियापुर सोन नदी से शुरू हुई। आयोजक सिद्धनाथ प्रसाद ने बताया कि जन सहयोग से पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण एवं मूर्ति स्थापना कराया गया है। प्राण प्रतिष्ठा की सफलता के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने अहियापुर सोन नदी से जल आहरण किया। संतों के सानिध्य और पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल लेकर श्रद्धालु पंचमुखी हनुमान मंदिर पुरानी अरवल की ओर बढ़े। शोभा यात्रा में बाजे-गाजे के साथ वाहनों की लंबी कतार शामिल रही। लाल-पीले वस्त्र धारण किये महिलाओं की टोली जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंची, जहां आचार्य सुरेंद्र प्रसाद एवं प्रेमचंद कुमार संतों ने वैद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.