पंचमुखी हनुमान मंदिर में भोग का वितरण
चाईबासा, मई 17 -- गुवा, संवाददाता। गुवा से बड़ाजामदा मार्ग पर बोकना के समीप पंचमुखी हनुमान मंदिर में हर शनिवार की भांति इस शनिवार को भी श्रद्धा और भक्ति के साथ खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं राहगीर मंदिर पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। श्री श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुदीप दास ने बताया कि मंदिर में प्रत्येक शनिवार नियमित रूप से खिचड़ी भोग का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य भक्तों के बीच प्रसाद वितरण के साथ-साथ सेवा भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ रास्ते से गुजरने वाले लोगों के बीच भी खिचड़ी भोग का वितरण किया जाता है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठा सकें। यह भी पढ़ें- शनिदेव जन्मोत्सव पर जनकपुरी विवेक विहार में 21...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.