चंदौली, अप्रैल 3 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को सकलडीा कस्बे के नागेपुर स्थित प्रतिष्ठित पंचमुखी हनुमान मंदिर से लेकर ग्रामीण इलाकों के हनुमान मंदिर पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह की विशेष आरती से शुरू हुआ उत्सव देर शाम विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर जगह-जगह भजन कीर्तन के साथ हजारों की संख्या में प्रसाद ग्रहण किया।उत्सव का मुख्य केंद्र पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा रही। गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ जब शोभायात्रा कस्बे की सड़कों पर निकली, तो पूरा क्षेत्र 'जय श्री राम' और जय हनुमान के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। आसपास के क्षेत्रों में भी दक्षिणामुखी ह...