बेगुसराय, मार्च 14 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के पहसारा मिडिल स्कूल के सामने नौ दिवसीय श्री पंचमुखी हनुमत रक्षा कवच महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा व विराट संत सम्मेलन तथा प्रवचन की तैयारी चल रही है। यह महायज्ञ 26 मार्च से 04 अप्रैल तक चलेगा। इसके आयोजन की सफलता को लेकर शनिवार को बैठक हुई। अध्यक्षता टुन्नी सिंह ने की। अयोध्या से आए संत दिव्यानंद महाराज ने बताया कि 26 मार्च से 4 अप्रैल तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। वेदाचार्यों द्वारा विधि-विधानपूर्वक श्री हनुमत रक्षा कवच पाठ, हवन-यज्ञ, कन्या पूजन तथा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ठहरने की व्यवस्था, प्रसाद वितरण, पार्किंग तथा सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.