बेगुसराय, अप्रैल 2 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के पहसारा में आयोजित पंचमुखी हनुमत रक्षा कवच महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। सुबह से ही यज्ञशाला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज के गांवों से भी लोग यज्ञ में भाग लेने पहुंच रहे हैं और श्रद्धा के साथ यज्ञशाला की परिक्रमा कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। यज्ञाधीश दिव्यानंद जी महाराज के निर्देशन में यज्ञाचार्य लवकुश पाण्डेय एवं उपाचार्य विष्णु कांत त्रिपाठी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन कराया जा रहा है। मंत्रों की गूंज और आहुतियों से वातावरण आध्यात्मिक और पवित्र बना हुआ है। श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। समिति अध्यक्ष टुन्नी सिंह, रामदरेश सिंह, उपेन्द्र सिंह, शिवम वत्स, राजन कुमार, अमित कुमार सहित अन्य सदस्य व्यवस्था,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.