रांची, मई 22 -- पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी नया तालाब के समीप स्थित श्री पंचमुखी शिव मंदिर से गुरुवार रात चोरों द्वारा मंदिर की दान पेटी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मंदिर समिति और ग्रामीणों ने शुक्रवार को नगड़ी थाना पहुंचकर लिखित सन्हा दर्ज कराया और चोरों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार सुबह जब कुछ लोग मंदिर पहुंचे तो मंदिर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा गया तो मंदिर में रखी दान पेटी गायब थी। घटना की सूचना क्षेत्र में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंच गए और घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और माम...