मुरादाबाद, मई 4 -- मुरादाबाद। मोहल्ला किसरौल स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में श्री कृष्ण चंद्र जी महाराज, राधा रानी सरकार एवं शिव परिवार को पूरी सब्जी आदि का भोग लगाया गया। भगवान की आरती की गई। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने कीर्तन कर भगवान का गुणगान किया। इसके बाद भंडारा आरंभ किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा सायं तक चलता रहा। निशंक भटनागर,नीलिमा भटनागर, वंशी भटनागर, संजय भटनागर, गरिमा, प्रतीक, प्राची, गोपाल चौधरी, राजवर्धन,कमलेश गुप्ता, सक्षम,उद्देश्य, अथर्व, वर्णिका,ईरा, प्रभा देवी, राजन, पुजारी नागेंद्र, पुजारी दुष्यंत आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...