गया, मार्च 11 -- फल्गु नदी के पूर्वी तट स्थित भास्कर घाट पर पंचमुखी महादेव मंदिर निर्माण को लेकर बुधवार को भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुरोहित आचार्य राघवेंद्र ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। इसमें समाजसेवी अजय सिंह, उनकी पत्नी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे। सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिंह और मिथिलेश सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल से सात दिवसीय श्री सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत कलश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में वैभव कुमार, अविनाश सिंह और सोनू तिवारी सहित कई लोग शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...