रांची, जून 1 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के आनंदमयीनगर स्थित पंचमुखी मंदिर के पास से रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में पीड़ित बिनोद कुमार चौबे ने सोमवार को रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बिनोद चौबे अपने रिश्तेदार नवल किशोर चौबे के घर आए थे। उन्होंने बाइक घर के नीचे खड़ी की थी। रात में घर लौटने के लिए निकले तो बाइक गायब मिली। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर से बाइक की खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने लोगों से बाइक के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर सूचना देने की अपील की है। यह भी पढ़ें- बाइक चोरी का मामला मुफस्सिल थाना में दर्ज पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...