गुमला, मार्च 31 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी प्रखंड अंतर्गत जैरागी गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पंचमुखी बजरंग बली की 5वीं वर्षगांठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। मौके पर कलश यात्रा एवं 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन का भव्य शुभारंभ किया गया। मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच महिलाओं व युवतियों ने कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा जुरमू नदी से जल भरकर प्रारंभ हुई और जैरागी बस्ती के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं हरि-नाम संकीर्तन करते हुए आगे बढ़ती रहीं। जिससे वातावरण पूरी तरह भक्ति में सराबोर हो गया। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद ग्राम पुरोहित मिथिलेश पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन की शुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.