साहिबगंज, अप्रैल 22 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 स्थित कुशवाहा टोला, एमडीएम गर्ल्स हाई स्कूल के पास नवनिर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर से बुधवार को पंचमुखी बजरंगबली की प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा (नगर परिभ्रमण) निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर कुशवाहा टोला, सब्जी मंडी, स्टेशन चौक, मेन रोड एवं पतना चौक होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान कथावाचक संजय कृष्ण महाराज समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर भजन-कीर्तन करते हुए झूमते-गाते नजर मंदिर परिसर में बुधवार को विधि-विधान के साथ समस्त अधिवास, स्नपन व शैयाधिवास जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। गुरुवार को अचल प्राण प्रतिष्ठा, हवन एवं पूर्णाहुति होगा। यह भी पढ़ें- नगर भ्रमण सह रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, गूंज उठे...