पलामू, मार्च 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।रामनवमी के पंचमी अवसर पर मेदिनीनगर में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मोहल्लों में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर महावीर झंडा स्थापित किया गया। इसके बाद झंडा के साथ भव्य शोभायात्रा निकालकर पूरे क्षेत्र का परिक्रमा किया गया।शोभायात्रा शिवाला घाट मंदिर से प्रारंभ होकर जोरावर राम के घर के समीप समाज कल्याण समिति, विश्व संघ की शोभायात्रा से मिलन करते हुए आगे बढ़ी। यह यात्रा माली मोहल्ला, लाल कोठा, मुस्लिम नगर, तेलीपट्टी, कन्नी राम चौक, सतार सेठ चौक, विष्णु मंदिर पहुंची।विष्णु मंदिर पहुंचने पर जेनरल के अध्यक्ष मंगल सिंह ने रथ पर विराजमान भगवान हनुमान की आरती उतारी, जिसके साथ पंचमी शोभायात्रा का विधिवत समापन हुआ। यात्रा क...