उरई, मार्च 23 -- उरई। पंचमी पर जिले में भक्तों में गजब का उत्साह देखा गया। शक्ति की देवी मा स्कंद माता की मंदिरों में झांकी सजाने के साथ विशेष श्रृंगार किया गया। महाआरती के साथ छप्पन भोग लगाए गए। भक्तों ने भी माता रानी को चुनरी अर्पित करने के साथ नारियल चढ़ाया। वहीं जागरण में मां की महिमा का गुणगान किया गया। शहर के मां संकटा, हुल्की माता, काली माता, बड़ी माता सरीखे प्रमुख मंदिरों में सोमवार को माता रानी के पांचवें स्वरुप स्कंद माता के रुप में पूजा अर्चना की गई। पंचमी का मौका होने से उपवास रखने वाले भक्तों ने घरों में बोये गए ज्वारों की झांकी खोली। हवन पूजन के साथ नारियल अर्पित किया। इसके बाद मंदिरों की तरफ रुख किया। इससे खासी भीड़भाड़ रही। सुबह सात बजे महाआरती के वक्त मंदिरों में पैर रखने की जगह नहीं रही। हर कोई माता रानी की छटा पाने के लिए ल...