चम्पावत, मार्च 23 -- चम्पावत। नवरात्रि पर्व की पंचमी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मानेश्वर महादेव मंदिर में ऐतिहासिक गुप्त नौले को ढ़ाई घंटे तक दर्शनार्थियों के लिए खोला गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने स्नान करने के साथ ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सोमवार को पंचमी पर्व के कारण मंदिर और देवालयों में दर्शनार्थियों की काफी भीड़ रही। लोग सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में दर्शन के लिए लाइन में लग कर खड़े हो गए। चम्पावत जिला मुख्यालय के बालेश्वर, नागनाथ, डिप्टेश्वर, मल्लाडेश्वर, क्रांतेश्वर, मानेश्वर, ताड़केश्वर, मल्लाडेश्वर, हिंगला देवी, घटकू मंदिर आदि में लोगों ने पूजा अर्चना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...