हजारीबाग, जून 16 -- बरही प्रतिनिधि। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बरही के पंचमाधव पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 124 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गईं और टीबी के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। 119 लोगों का एक्स रे किया गया और 5 का स्पुटम जांच के लिए लिया गया। सभी लोगों का ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जांच और स्वास्थ्य परीक्षण बरही अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी ने किया। शिविर में मुखिया हरेंद्र गोप, सीएचओ प्रियंका कुमारी, शिवशंकर कुमार, सहिया साथी नगीना देवी, सावित्री कुमारी, सहिया मीणा देवी, सविता देवी, कंचन कुमारी, रूबी देवी, सूरज कुमार, शैलेन्द्र राम, बिजेंद्र कुमार, मो शमशाद, रीना वर्मा, पंचायत सहायक सिकंदर कुमार और एवं खुश्बू कुमारी ने सहयोग किया। फोटो बरही पी 2: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शिविर ...