पटना, मार्च 29 -- मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र में चौकीदार और कुख्यात सोनू के बीच हुई बातचीत का वायरल हुए ऑडियो की जांच पुलिस ने पूरी कर ली है। जांच में यह साफ हुआ है कि चौकीदार और अपराधी के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सही है। चौकीदार पंचमहला थाने की गोपनीय सूचना अपराधियों को देता था। हालांकि इसमें पंचमहला थानाध्यक्ष की संलिप्त नहीं पाई गई। अपराधी से चौकीदार द्वारा रुपये लेने की बात सही प्रतीत हुई है। बाढ़ एसडीपीओ -1 जांच रिपोर्ट ग्रामीण एसपी को सौंप दी है। जल्द चौकीदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि बीते दिनों जलालपुर निवासी कुख्यात सोनू कुमार और चौकीदार रंजीत कुमार के बीच बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था। हालांकि इस ऑडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। ऑडियो में चौकीदार द्वारा सोनू कुमार से दो हजार रुपये लेने और रिश्वत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.