एटा, मई 12 -- ब्लॉक शीतलपुर क्षेत्र के गांव पंचमपुर में खसरा फैलने की सूचना पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने गांव में भ्रमण कर खसरे की स्थिति को देखा। टीम को गांव में एक सात वर्षीय बच्चा खसरा से प्रभावित मिला। खसरा ग्रसित बच्चे को टीम ने उपचार दिया। साथ ही पूरे परिवार की जांच की। जांच में अन्य कोई व्यक्ति गांव में खसरा से पीड़ित टीम को नहीं मिला। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि बीती रात सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद को फोन पर गांव पंचमपुर में खसरा फैलने की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सीएमओ के निर्देश पर गांव में मंगलवार को स्वास्थ्य भेजी गई। यह भी पढ़ें- चमकी बुखार और लू से बचाव को लेकर लोगों को किया जागरूक टीम ने गांव में पहुंचकर खसरा पीड़ितों के बारे में जानकारी की। गांव में सात वर्षीय क्रितीम पुत्र प...