पंचपदी शिक्षण पद्धति प्रशिक्षण वर्ग का समापन
बलिया, अगस्त 1 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर (अखनपुरा) में पंचपदी शिक्षण पद्धति पर आधारित पाठ योजना निर्माण व शैक्षणिक तकनीकी संवर्धन विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में विभिन्न सरस्वती विद्या मंदिरों व अन्य विद्यालयों के शिक्षकों ने सहभागिता कर आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और तकनीकी नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। उद्घाटन सत्र में प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख गोविंद सिंह ने कहा कि पंचपदी शिक्षण पद्धति विद्यार्थियों में जिज्ञासा, चिंतन, आत्मविश्वास तथा व्यवहारिक ज्ञान विकसित करने की प्रभावी प्रणाली है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप आधुनिक तकनीक और भारतीय शिक्षण परंपरा के समन्वय पर बल दिया।प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र पांडे ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिक्षकों के शिक्षण कौशल को समयानुकूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.