चित्रकूट, अप्रैल 6 -- चित्रकूट। जिले में भाजपाइयों ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया गया। जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि छह अप्रैल 1980 को पार्टी की स्थापना हुई। सांस्कृतिक, राष्ट्रवाद, एकात्म मानव दर्शन, मूल्य आधारित राजनीतिक सकारात्मक पंथनिरपेक्षता की पंच निष्ठा लेकर भाजपा का रथ आगे बढ़ता गया। इस बीच बाधाएं भी आई, लेकिन राष्ट्रभक्ति विचार निष्ठा व जनसेवा की भावना के बल पर पार्टी ने अन्य दलों के सामने अपनी विशेष छवि बनाई। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय पर भाजपा की पहचान विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के तौर पर है। देश के अधिकांश भू-भाग पर पार्टी का शासन है। केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पार्टी ने कड़ा संघर्ष किया है। पूर्व सांसद भैरवों प्रसाद मिश्...