औरंगाबाद, अप्रैल 4 -- योग के महत्व पर विशेष जोर, स्वामी रामदेव का ऑनलाइन आशीर्वचन फोटो- 4 अप्रैल एयूआर 6 कैप्शन- बैठक में मौजूद धाम के संस्थापक, सचिव व अन्य अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड के प्रसिद्ध पंचदेव धाम में रविवार को भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन होगा। आयोजन में पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी आचार्य राकेश कुमार का मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार को धाम के संस्थापक अशोक कुमार सिंह व सचिव ई. सुबोध कुमार सिंह की उपस्थिति में में बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बताया गया कि कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्राणायाम, योगासन, ध्यान, योग शास्त्र पर मार्गदर्शन तथा प्राकृतिक चिकित्सा की जानकारी दी जाएगी। आयोजकों के अनुसार य...