गोपालगंज, फरवरी 28 -- गोपालगंज /पंचदेवरी, एक संवाददाता। जिले में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण पहल करते हुए कॉलेज विहीन प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय खोलने की दिशा में प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा द्वारा उच्च शिक्षा विभाग को भेजे गए प्रतिवेदन में सात निश्चय-3 के तहत वित्त रहित प्रखंडों में शैक्षणिक सत्र 2026-30 अध्ययन-अध्यापन शुरू कराने का प्रस्ताव रखा गया है। प्रतिवेदन में बताया गया है कि जिले के कुल 14 प्रखंडों में से पांच प्रखंडों में पहले से डिग्री महाविद्यालय संचालित हैं। जबकि शेष नौ प्रखंड अब भी कॉलेज विहीन हैं। जिन प्रखंडों में महाविद्यालय संचालित हैं, उनमें गोपालगंज प्रखंड में कमला राय कॉलेज व महेंद्र महिला कॉलेज, हथुआ में गोपेश्वर कॉलेज व श्रीराम संस्कृत कॉलेज, भोरे में भोला प्रसाद सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.