गोपालगंज, मई 27 -- पंचदेवरी।प्रखंड मुख्यालय पंचदेवरी प्रखंड में आगामी दो जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने बुधवार को पंचदेवरी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ शिविर स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर को ले तिलाठ में बैठकतैयारियों की समीक्षा निरीक्षण के क्रम में डीएम ने सहयोग शिविर में आने वाले लोगों की सुविधा, पेयजल, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इसके बाद जिला प...