गोपालगंज, अगस्त 25 -- पंचदेवरी में दिव्यांग बच्चों के लिए जांच व प्रमाणीकरण शिविर 3 सितंबर को पंचदेवरी, एक संवाददाता। समावेशी शिक्षा संभाग, समग्र शिक्षा बिहार शिक्षा परियोजना गोपालगंज के तत्वावधान में दिव्यांग बच्चों के लिए जांच, प्रमाणीकरण एवं सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन व आकलन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: शिविर में 19 दिव्यांगों ने कराया पंजीकरणशिविर की तिथि और स्थान शिविर का आयोजन 3 सितंबर को प्रखंड संसाधन केंद्र, पंचदेवरी में किया जाएगा। उक्त बातों की जानकारी देते हुए बीईओ विकाश कुमार ने बताया कि इसमें 6 से 18 आयु वर्ग के सभी कोटि के दिव्यांग छात्र-छात्राओं की दिव्यांगता की जांच एवं प्रमाणीकरण किया जाएगा। शिविर में दिव्यांग बच्चों का आवश्यक जांच के बाद सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हांकन एवं आकलन भी किया...