गोपालगंज, मार्च 29 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। प्रखंड के ग्रामीण छात्र-छात्राओं ने इस बार मैट्रिक परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जमुनहां के छात्र पीयूष कुमार मिश्रा ने 451 अंक हासिल कर क्षेत्र में पहला स्थान प्राप्त किया है। भृंगीचक गांव निवासी आशुतोष मिश्रा के पुत्र पीयूष का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। इसी विद्यालय की अनुष्का मिश्रा ने 415 अंक लाकर बेटियों की प्रतिभा का दम दिखाया है। भठवां गांव की रहने वाली अनुष्का भी डॉक्टर बनना चाहती हैं। वहीं, मोहम्मद सब्बीर अब्दुल्ला ने 440 , नेहरूआ कला गांव की सौम्या कुमारी 406 अंक और तिवारी छपरा की खुशबू कुमारी 406 अंक लाकर शानदार प्रदर्शन किया है। अंशिका सिंह ने 415 अंक व सचिन कुमार ने 421 अंक लाकर गांव का मान बढ़ाया है। इन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.