रामपुर, अप्रैल 30 -- क्षेत्र के ग्राम रज़ानगर राजकीय महाविद्यालय में 28 अप्रैल से 2 मई तक चल रहे पंचदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण के दूसरे दिन शिविर का शुभारंभ समाज सेवा एवं जागरूकता विषय के साथ हुआ। कार्यक्रम का उदघाटन प्राचार्य प्रो. आर. एस. गिरी ने ध्वज फहरा कर किया। प्राचार्य ने बताया कि समाज सेवा राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से सेवा, अनुशासन, सहयोग और जागरूकता को जीवन में उतारने का जोर दिया। उन्होंने बताया कि युवा शक्ति यदि समाज के हित में संगठित होकर कार्य करे तो देश की प्रगति को एक नई दिशा मिल सकती है।स्काउट्स गाइड्स की समाज सेवा संबंधी गतिविधियों, अनुशासन, सामूहिक कार्यशैली तथा जनजागरूकता अभियानों की विस्तृत जानकारी दी गई।शिविर में कई प्रकार की तालियों का अभ्यास, टोलियों का गठन एवं प्रत्येक पद की जिम्मेदारि...