पंचतत्व हरिहर महायज्ञ के लिए भूमि पूजन हुआ आयोजित
इटावा औरैया, मार्च 23 -- श्री पागल बाबा गंगासागर धाम में प्रस्तावित पंचतत्व हरिहर महायज्ञ के तहत सोमवार को भूमि पूजन का कार्यक्रम विधि-विधान के साथ सम्पन्न हो गया। सुबह 11 बजे भूमि पूजन की शुरुआत हुई। पिलुआ महावीर मंदिर के पीठाधीश्वर महंत हरभजन दास महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कराया। धाम के मुख्य न्यासी श्याम सुन्दर चौरसिया ने बताया कि 17 मई से 15 जून तक पंचतत्व हरिहर महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। भूमि पूजन के साथ ही महायज्ञ की तैयारियों को औपचारिक रूप से गति मिल गई है।इस दौरान मुख्य आचार्य आशु शुक्ला, करुणा शंकर दुबे, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, अरविन्द चौरसिया, गोविन्द चौरसिया, आशु चौरासिया, दीपक तिवारी, राम मोहन गुप्ता तथा शिवम मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.