इटावा औरैया, मार्च 21 -- पागल बाबा गंगासागर धाम में भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां 17 मई से 15 जून तक पंचतत्व हरिहर महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के मुख्य न्यासी श्याम सुंदर चौरसिया बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ 23 मार्च सोमवार को सुबह 10 बजे भूमि पूजन के साथ होगा। भूमि पूजन इटावा पिलुआ महावीर मंदिर के पीठाधीश्वर महंत हरभजन दास महाराज द्वारा संपन्न कराया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम भव्य और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।महायज्ञ के दौरान क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहेगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.