हरिद्वार, जून 30 -- हरिद्वार, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के वरिष्ठ नेता एवं आंदोलनकारी आनंदमणि नौटियाल को मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके निधन से राज्य आंदोलनकारियों और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर है। नया हरिद्वार स्थित उनके आवास से निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके छोटे पुत्र अमितांशु नौटियाल ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा के दौरान आंदोलनकारियों ने आनंदमणि नौटियाल के राज्य आंदोलन में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- राजकीय सम्मान के साथ आईटीबीपी जवान का अंतिम संस्कार श्मशान घाट पर उपस्थित लोगों ने दो म...