बिहारशरीफ, अप्रैल 24 -- पंचतत्व में विलीन हुईं आचार्या चन्दना जी, क्षेत्र में शोक की लहर पावापुरी, निज संवाददाता। प्रख्यात जैन साध्वी और समाजसेवी आचार्या चन्दना जी शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। इस खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके देवलोक गमन से न केवल जैन समाज, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जुड़े हजारों लोग स्तब्ध हैं। वीरायतन के प्रबंधक अंजनी कुमार, पूर्व प्रबंधक गीतम मिश्रा व प्राचार्य डॉ कौशल किशोर कौशिक आचार्या ने बताया कि चन्दना जी का जीवन सेवा, साधना और समर्पण का अद्भुत उदाहरण रहा। उन्होंने वीरायतन के माध्यम से राजगीर और पावापुरी में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके प्रयासों से कई विद्यालय, प्रशिक्षण केंद्र और चिकित्सा सेवाएं विकसित हुईं, जिनसे आज भी हजारों लोग लाभान्व...