लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता आशियाना का वनस्थली पार्क जल्द ही मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क के रूप में विकसित होगा। यहां जुरासिक पार्क की तर्ज पर ड्रैगन, यूनीकॉर्न, साइक्लोप्स, ऐरावत आदि के इंटरैक्टिव रोबोटिक मॉडल देखने को मिलेंगे। साथ ही पंचतंत्र की कहानी व किरदार लोगों को लुभाएंगे।

एलडीए उपाध्यक्ष का निरीक्षण एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पार्क का निरीक्षण करके विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सितम्बर तक समस्त विकास कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

पार्क में विकास कार्य उन्होंने बताया कि आशियाना के सेक्टर-के में स्थित वनस्थली पार्क में थीम आधारित विकास कार्य कराया जा रहा है। यहां पीपीपी मोड पर 12 करोड़ रूपये की लागत से मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क विकसित किया जा रहा है। पार्क में निष्प्रयोज्य सामग्री के इस्तेमाल स...