वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। शिव की नगरी काशी में महाशिवरात्रि का उत्साह चहुंओर देखने को मिल रहा है। गंगा तटीय शिव मंदिरों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर इकाई की ओर से पंच नदियों की संगम स्थली पर कई प्राचीन शिवालय में सेवाकार्य किए गए। घाट पर स्थित कई मढ़ियों में प्राचीन शिवालयों में रेत और मिट्टी के टीले जमे हुए हैं। इस कारण कई शिवलिंग दर्शनीय नहीं हैं। घंटों श्रमदान कर सफाई की गई। इसके बाद गंगाजल से पूरे प्रांगण को धोया गया। सभी देव विग्रहों को स्नानादि कराया गया। त्रिपुंड लगाकर पुष्पहार, धूप, दीप, नैवेद्य आदि समर्पित किए गए। गंगधार को निर्मल बनाने के लिए संकल्पित शिवभक्तों की टोली इन दिनों गंगाधर की सेवा से देवालयों और तीर्थस्थलों पर स्वच्छता बनाएं रखने का संदेश दे रह...