वाराणसी, फरवरी 13 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। नमामि गंगे, गंगा विचार मंच महानगर इकाई की ओर से पंच नदियों की संगम स्थली पंचगंगा घाट पर गुरुवार को कई प्राचीन शिवालय में सेवाकार्य किए गए। घाट पर स्थित प्राचीन शिवालयों से रेत और मिट्टी निकाल गंगाजल से पूरे प्रांगण को धोया गया। देव विग्रहों को स्नानादि कराकर विधिवत पूजन किया गया। गंगा को निर्मल बनाने के लिए संकल्पित शिवभक्तों की टोली इन दिनों गंगाधर की सेवा से देवालयों और तीर्थस्थलों पर स्वच्छता बनाएं रखने का संदेश दे रहे हैं। अभियान का नेतृत्व कर रहे शिवम अग्रहरि ने कहा कि प्रयास है कि बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ के अनन्य स्वरूपों की नियमित पूजा हो। श्रमदान करने वालों में सत्यप्रकाश कुशवाहा, चारुशिला सिन्हा, अनुराग सोनकर, अनोखी सिन्हा, शिवा, निखिल आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.