कोडरमा, जनवरी 22 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचखेरो जलाशय में मंगलवार को लगभग 12 लाख से अधिक मत्स्य बीज का संचयन किया गया। मत्स्य बीज का संचयन प्रमुख विजय कुमार सिंह, डीएफओ विजय कुमार सिंह, जिला गव्य विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा, जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी पंकज कुमार गांधी एवं स्थानीय मुखिया रंजीत कुमार सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मत्स्य बीज डालने के दौरान प्रमुख एवं जिले से आए सभी पदाधिकारी पूरी तरह मुस्तैद दिखे। उनके प्रत्यक्ष निगरानी में मत्स्य बीजों की गिनती कर जलाशय में संचयन कराया गया। इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी ने जानकारी दी कि 23 लाभुकों के लिए लगभग 7 लाख 80 हजार मत्स्य बीज का संचयन किया गया है। वहीं प्रमुख विजय कुमार सिंह ने कहा कि जलाशय में छोड़े गए मछली के बीज जब बड़े हो जाएंगे, तब उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.