वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी। पंचक्रोशी यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शुक्रवार को प्रातः सोना तालाब क्षेत्र में महानगर योग शिविर की ओर से पानी, बिस्कुट एवं सत्तू का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यात्रा के दौरान पर्याप्त व्यवस्थाएं न होने से श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी कठिनाई कम करने में व्यापारी नेता अनुज डिडवानिया, सोमनाथ विश्वकर्मा, दिनेश खुराना, शैलेश गुप्ता, राजन जायसवाल ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...