वाराणसी, मई 30 -- वाराणसी। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर रामलीला समिति (शिवपुर) की ओर से शनिवार को पंचक्रोशी यात्रियों के लिए सेवा शिविर लगाया गया। उन्हें दही, मट्ठा, बिस्किट, नमकीन तथा शीतल पेयजल वितरित किया गया। सेवा शिविर में लगभग 500 लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। समिति के अध्यक्ष अतुलेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष विकास सिंह, मंत्री संतोष मिश्र, कोषाध्यक्ष आरएन सिंह, नवीन प्रधान, पार्षद बलिराम कन्नौजिया सहित कई लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- संकल्प की ओर से खिचड़ी का वितरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...