पंचक्रोशी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पंचक्रोशी परिक्रमा यात्रा के क्रम में मंगलवार को तीसरे और चौथे पड़ाव पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पदयात्रा करते हुए कैलाश मठ के महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरि ने श्रद्धालुओं को पवित्र स्थलों के पौराणिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी। महामंडलेश्वर ने बताया कि काशी में पंचक्रोशी परिक्रमा करने से मनुष्य को समस्त तीर्थों के दर्शन का पुण्य प्राप्त होता है, जीवन के पापों का क्षय होता है। पंचक्रोशी यात्रा का तीसरा महत्वपूर्ण पड़ाव रामेश्वर महादेव है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब भगवान श्रीराम लंका विजय के बाद रावण वध कर अयोध्या लौट रहे थे, तब उन्होंने इस पवित्र स्थल पर शिवलिंग की स्थापना की थी। यहां पूजा-अर्चना एवं दर्शन से दक्षिण भारत स्थित रामेश्वर ज्योतिर्लिंग के समान पुण्य फल मिलता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.