वाराणसी, मई 19 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। आध्यात्मिक दृष्टि से विशिष्ट पुरुषोत्तम महीने के दौरान काशी की पंचक्रोशी यात्रा में इस वर्ष तकनीक भी बड़ी सहायक बनेगी। इस महीने काशी में पंचक्रोशी यात्रा करना चाहते हैं लेकिन अत्यधिक व्यस्तताओं के कारण यहां नहीं आ पा रहे हैं तो निराश होने की आवश्यकता नहीं। काशी की सामाजिक संस्था 'आधार' के सहयोग से आप पंचक्रोशी की आभासी परिक्रमा कर सकते हैं। संस्था ने पूर्णत: नि:शुल्क आभासी परिक्रमा कराने की तैयारी की है। आप जहां हैं, वहीं रहते हुए कुछ घंटे का समय निकालना है और अपना इंटरनेट डेटा खर्च करना होगा। संस्था के अध्यक्ष दिनेश वर्मा 'द्रोही' ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में चार बार आभासी पंचक्रोशी परिक्रमा कराने की योजना बनाई गई है। चारों परिक्रमाएं गुरुवार के दिन होंगी। इस कार्य में सात सदस्यों की टीम लगाई...