पंचक्रोशी पदयात्रियों को पिलाया गया शरबत
वाराणसी, मई 21 -- रोहनिया (वाराणसी)। पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग के द्वितीय पड़ाव भीमचंडी में बुधवार को तीर्थयात्रियों के लिए जल सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। काशी सेवा शोध समिति और गंगापुर स्काउट गाइड्स इकाई की ओर से पदयात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दिलाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जलसेवा में काशी सेवा शोध समिति के राष्ट्रीय सचिव डॉ. टीपी सिंह, डॉ. राहुल, दयाशंकर मिश्रा, अवधेश पटेल, रोहित मिश्रा और विवेक सिंह समेत स्काउट गाइड इकाई के स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- होम्योपैथिक दवा वितरित की यह भी पढ़ें- भागीरथ जयंती पर किया गया जल वितरण कार्यक्रम यह भी पढ़ें- राहगीरों को पिलाया शीतल जल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.