पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के दूसरे पड़ाव भीमचंडी में मंगलवार सुबह गंधर्व सागर तालाब के पास पाकड़ पेड़ की डाली टूटकर गिर पड़ी।
वाराणसी, मई 20 -- रोहनिया। पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के दूसरे पड़ाव भीमचंडी में मंगलवार सुबह गंधर्व सागर तालाब के पास पाकड़ पेड़ की डाली टूटकर गिर पड़ी। मुस्काबाद चांदपुर (चिरईगांव) निवासिनी पार्वती के पैर में मामूली चोट लगी। घबड़ाहट में उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया। ग्राम प्रधान विजय गुप्ता की मदद से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने पेड़ की टूटी डाली सड़क से हटवाई। पंचकोशी यात्रा की वजह से इस समय लोगों की काफी आवाजाही है। यह भी पढ़ें- बाइक दुघर्टना में महिला जख्मी यह भी पढ़ें- किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाया यह भी पढ़ें- सड़क पर पुराना पेड़ टूटकर गिरा, चपेट में आई शिक्षिका घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.