पंचकोशात्मक विकास को लेकर योग सत्र आयोजित
लोहरदगा, सितम्बर 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, लोहरदगा में सहज योग रांची के कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यार्थियों के पंचकोशात्मक विकास को लेकर विशेष योग और ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देना था। सत्र के दौरान सहज योग के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को प्रकृति के पंच तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीवन में संतुलन बनाए रखने में इन तत्वों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को ध्यान की मूल विधियों का अभ्यास कराया गया। मन को एकाग्र रखने के लिए आवश्यक उपाय बताए गए। कार्यक्रम में कुंडलिनी जागरण और ध्यान को केंद्रित करने की सरल विधियों की भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.