पंचकेदार की पैदल यात्रा पर निकले दो युवा, कासगंज पहुंचे
आगरा, जून 3 -- धर्म, संस्कृति और अपने सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मैनपुरी और फिरोजाबाद के दो युवाओं ने उत्तराखंड स्थित पंचकेदार की कठिन पैदल यात्रा शुरू की है। बुधवार को यात्रा के दौरान दोनों यात्री कासगंज पहुंचे, जहां उन्होंने पारना मठ मंदिर में विश्राम किया। मैनपुरी जिले के इलाबास निवासी अभि सक्सेना और फिरोजाबाद जिले के नगला पसी निवासी संदीप बघेल ने बताया कि उन्होंने एक जून को पंचकेदार की पदयात्रा प्रारंभ की थी। एक तरफ की लगभग 600 से 700 किलोमीटर लंबी इस यात्रा को 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दोनों यात्री प्रतिदिन लगभग 25 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। यात्रा के दौरान दोनों युवाओं ने अपने शरीर पर पोस्टर और राष्ट्रीय ध्वज के साथ धार्मिक ध्वज भी लगाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.