मऊ, जनवरी 20 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन तहसील क्षेत्र अंतर्गत सूरजपुर स्थित राम जानकी घाट सरयू तट पर सोमवार से शुरु हुए पंचकुंडी विष्णु महायज्ञ के लिए श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। पीत वस्त्रधारी युवतियों और महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किया। हाथी, घोड़े के साथ निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लगाए जा रहे जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। कलश यात्रा की शुरुआत सूरजपुर स्थित राम जानकी मंदिर से हुई। यात्रा बैदापुर, रोशनपुर, सरफोरा एवं हाशापुर गांवों से गुजरते हुए चकउथ स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में सुसज्जित रथ, घोड़े एवं हाथी शामिल रहे जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। भक्ति संगीत की गूंज और जयघोष के साथ श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.